फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भल्ले बेचने वालों का शिष्टमंडल नगर परिषद चेयरमैन से मिला

विज्ञापन
सांबा कस्बा मे खाद्य पद्यार्थ बेचने बाले रेहडी फडी बाले नपा के चेयरमैन से भेंट करते हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। कस्बे में रेहड़ी फड़ियों पर खाद्य सामग्री बेचने वालों ने रेहड़ी फड़ियों को खोलने की अनुमति दिए जाने को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद के चेयरमैन पवन कोहली व पार्षदों से मुलाकात की। शिष्टमंडल की अगुवाई भल्ला यूनियन के प्रधान फकीर चंद कर रहे थे। उन्होंने चेयरमैन को अपनी समस्या से रूबरू कराते हुए कहा कि बस अड्डे पर भल्ले की रेहड़ी नहीं लगने से वह भूखे मरने के कगार पर आ गए हैं, लेकिन उन्हें आज तक किसी ने खाद्य पदार्थ भल्ले की रेहड़ी लगाने की अनुमति नहीं दी अथवा उन्हें इसकी अनुमति दी जाए। शिष्टमंडल को भरोसा दिलाते हुए चेयरमैन पवन कोहली ने कहा कि इस संदर्भ में वह पहले ही पार्षद रवि खजूरिया, पार्षद संजीव पाधा के साथ डीसी सांबा से मिल चुके हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही वह ट्रायल बेस पर रेहड़ी फड़ियों को भी खोलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें