मीरां साहिब। सिंबल कैंप से एक विवाहिता के लापता होने पर पति ने मीरां साहब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के पति हरनेक सिंह का कहना है कि उसकी पत्नी 19 अगस्त को किसी काम से बाहर गई थी और वापस नहीं आई। उसकी तलाश अपने सगे संबंधियों के यहां करने पर उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। महिला के लापता होने पर मीरां साहिब पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर पुलिस इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद