फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को नहीं मिल रहे आरबीए के सर्टिफिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। केंद्र सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उन्हें आरबीए का दर्जा दिया, जिसमें उन्हें आरक्षण मिलेगा, लेकिन प्रशासन के अधिकारी उन्हें सर्टिफिकेट देने के लिए भी आनाकानी कर रहे है। इसको लेकर युवाओं में रोष है। युवक जानु, काका, पवन, लक्की, अशोक कुमार आदि ने बताया कि केंद्र सरकार ने आईबी पर रहने वालों को आरक्षण तो दिया है, लेकिन जिला प्रशासन उन्हें आरक्षण के लिए सर्टिफिकेट ही नहीं जारी कर रहे हैं। ऐसे में युवाओं को आवेदन करने की परेशानी बनी हुई है। वहीं सीमावर्ती लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से आठ किलोमीटर का दायरा रखा है, जबकि जो लोग जीरो लाइन के निकट हैं उन्हें प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने मांग उठाई कि जिला प्रशासन को आदेश जारी किए जाएं कि वह युवाओं को आरबीए का सर्टिफिकेट जारी करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें