सुंदरबनी। आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में उमस भरी गर्मी से लोगों थोड़ी राहत मिली है। वहीं मूसलाधार बारिश तथा तेज हवा के चलने से बिजली की लाइनों में आए फाल्ट के कारण रात भर बिजली की आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को रात भर परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वहीं क्षेत्र में तेज हवा के चलने से बिजली की लाइनों के टूटने से रात से बंद हुई बिजली आपूर्ति को बहाल करने में विभाग के कर्मचारी बुधवार बाद दोपहर ही बहाल कर सके। संवाद