सांबा के आमली पंचायत के पंचायतघर की दशा
- फोटो : SAMBA
सांबा। जिलै की आमली पंचायत का पंचायत घर इन दिनों जुआरियों और नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस बाबत जिला प्रशासन को अवगत भी कराया, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाए जाने पर नशेड़ी और जुआरी बैठे रहते हैं। नायब सरपंच नरेश शर्मा, पंच संजीव सिंह, पंच सत्या देवी, नंबरदार जीत राज आदि ने बताया कि दस वर्ष पूर्व पंचायत घर का निर्माण कराया गया। पंचायत घर की इमारत को पलस्तर तक नहीं किया गया। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया लेकिन उचित कदम नहीं उठाया गया। पंचायत घर की इमारत के खिड़कियों को भी ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पास न तो फर्नीचर है न ही बैठने का स्थान है। ऐसे में पंचायतें कैसे मजबूत बनेंगी। पंचायत प्रतिनिधियों के पास बैठने की सुविधा नहीं है। उन्होंने उप राज्यपाल से अपील की है कि वह पंचायत घरों की स्थिति का भी आकलन करें। ताकि पंचायतों में सुचारु कामकाज चल सके।