फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने मौके पर पहुंचे भूमि विवाद सुलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। रांजडी के ओमराज के भूमि विवाद के मामले का समाधान शनिवार को एसडीएम चंद्र प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर कराया। गौरतलब है कि शुक्रवार को रांजडी के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कार्यालय के बाहर साहिब बंदगी आश्रम के सेवादारों के खिलाफ प्रदर्शन किया था। रांजडी गांव निवासी ओमराज पुत्र सेवाराम निवासी ने बताया कि हम अपने घर का निर्माण करा रहे हैं। साहिब बंदगी आश्रम के सेवादार इसमें रुकावटें डाल रहे हैं। ओमराज ने एसडीएम को बताया कि हम ही नहीं सारा रांजडी गांव साहिब बंदगी आश्रम के सेवादारों से परेशान हैं। शनिवार को एसडीएम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद को हल कराया। इस दौरान रांजडी क्षेत्र के ग्रामीण भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें