डोडा। निर्वाचन क्षेत्र अस्सर में हुए आठवें व अंतिम चरण के मतदान के साथ जिला डोडा में डीडीसी व पंचायत उपचुनाव के मतदान की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। जिला पंचायत चुनाव अधिकारी डा. सागर दतारॉय डोईफोडे की देखरेख में शनिवार को आयोजित आठवें चरण के तहत अस्सर में 52 मतदान केंद्र बनाए गए थे। यहा पर 70.33 प्रतिशत मतदान हुआ। कई संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों पर सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई थी।