फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का किनारा नहर में धसने पर दुर्घटना घट रही

विज्ञापन
नहर का टूटा हुआ किनारा दिखाते हुए पंचायत के नायब सरपंच व अन्य।
विज्ञापन
आरएस पुरा। पंचायत गोंदला में सड़क के किनारे माइनर नहर होने पर आए दिन सड़क टूटी होने पर हो रही दुर्घटनाओं के चलते लोगों में रोष व्याप्त है। पंचायत के नायब सरपंच सरताज सिंह लाडा सहित पंचों ने उस स्थान का दौरा कर नहरी व सड़क विभाग के अधिकारियों से नहर का किनारा ठीक करने के साथ सड़क की हालत में सुधार करने की मांग की।
विज्ञापन

नायब सरपंच सरताज सिंह लाडा ने कहा कि गत दिनों इसी स्थान पर थोड़ी दूर एक कार की दुर्घटना के चलते तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद भी न तो नहर विभाग और न ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रात के समय कई दुर्घटनाएं घट रही हैं। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम आरएस पुरा रामनाथ शर्मा से मांग करते हुए कहा कि उक्त स्थान पर नहर का का किनारा ठीक कराए जाने के साथ सड़क की हालत में सुधार किया जाए ताकि हो रही दुर्घटनाओं से लोगों को निजात मिल सके। इस दौरान पंचायत के अन्य पंच भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें