फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत घर में चल रहा है बीडीओ कार्यालय

विज्ञापन
अखनूर पंचायत घर में बीडीओ कार्यालय चलता है
विज्ञापन
अखनूर। भलवाल ब्राह्मणा में पांच साल से बीडीओ कार्यालय पंचायत घर में चल रहा है। सरपंचों, पंचों को विभिन्न प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बीडीओ को कार्यालय को अलग से खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लाक भलवाल में बीडीओ कार्यालय पांच साल से पंचायत घर में चलने क्षेत्र बीडीसी चेयरमैन, सरपंचों, पंचों को कार्यालय संबंधी कई समस्या का सामना करना पड़ता है। पंचायत घर में मात्र चार कमरे होने पर तीन कमरे बीडीओ विभाग ने अपने अधीन कर लिया है, जिस पर बीडीसी चेयरमैन के लिए एक कमरा रखा है। ब्लाक के सरपंच और पंच आने पर उनके बैठने की जगह ही नहीं मिलती। बीडीओ विभाग में ग्रामीणों को भी कार्य के आने पर बैठने के लिए स्थान नहीं मिलता। लोगों ने एलजी से मांग की है बीडीओ विभाग का कार्यकाल अलग से खोला जाए।
ग्रामीण राज कुमार ने कहा कि बीडीओ विभाग ने पंचायत घर पर कब्जा किया है। कार्यालय में आने वाले लोगों के बैठने के लिए जगह भी नहीं मिलती। बीडीसी चेयरमैन के बैठने के लिए कमरे में भी यही हाल है। राहुल देव ने बताया कि बीडीओ विभाग ने पंचायत घर में कब्जा करके कार्यालय खोल रखा है। बीडीओ कार्यालय को अलग से खोलना चाहिए ताकि कार्यालय और पंचायत घर में आने वाले लोगों की परेशानी का समाधान है सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें