फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: स्वास्थ्य सुविधाओं में साइकाइटरी अस्पताल जम्मू को पहला रैंक, जिला अस्पतालों में रियासी नंबर वन

Sun, 26 Feb 2023 03:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जिला अस्पतालों की श्रेणी में जिला अस्पताल (डीएच) रियासी ने पहला रैंक हासिल किया। इसके पीछे डीएच बांदीपोरा, सरकारी अस्पताल गांधीनगर जम्मू, एमसीसीएच अनंतनाग और डीएच सांबा हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की रैंकिंग में साइकाइटरी अस्पताल जम्मू को पहला रैंक मिला है। इस श्रेणी में चेस्ट डिजीज अस्पताल जम्मू, एएच जीएमसी राजोरी, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल श्रीनगर और डेंटल कॉलेज जम्मू शामिल हैं। इसी श्रेणी के निचले पांच अस्पतालों में कश्मीर नर्सिंग होम, श्रीनगर, एएच जीएमसी डोडा, एसएमएचएस जीएमसी श्रीनगर, राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू और चिल्ड्रन अस्पताल बेमिना को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) जम्मू-कश्मीर ने अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (जेकेई सहज) के तहत जनवरी के लिए यह रैंकिंग जारी की है।

विज्ञापन


जिला अस्पतालों की श्रेणी में जिला अस्पताल (डीएच) रियासी ने पहला रैंक हासिल किया। इसके पीछे डीएच बांदीपोरा, सरकारी अस्पताल गांधीनगर जम्मू, एमसीसीएच अनंतनाग और डीएच सांबा हैं। निचली पांच श्रेणी में डीएच पुंछ, डीएच गांदरबल, डीएच किश्तवाड़, डीएच पुलवामा और उधमपुर शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सीएचसी पखेरपोरा ने पहला स्थान हासिल किया। 

इसके पीछे सीएचसी रामगढ़, सीएचसी जैनपोरा, ईएच विजयपुर और सीएचसी सुंदरबनी रहे। निचले पांच अस्पतालों में सीएचसी मढ़वाह, सीएचसी गंदोह, सीएचसी चंदोसा, सीएचसी रामनगर और सीएचसी सुरनकोट शामिल हैं। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र (पीएचसी) और यूपीएचसी में पीएचसी मट्टन ने पहला रैंक हासिल किया है। इसके पीछे पीएचसी सिरागफ्वारा, पीएचसी आशिमुकाम, पीएचसी काकापोरा और पीएचसी लरनू शामिल हैं। निचले पांच अस्पतालों में यूपीएचसी संगम, पीएचसी ठकराकोट, पीएचसी टीटवाल, पीएचसी मासू और पीएचसी माच्छिल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें