फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: बैटिंग-बॉलिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल किस्मत चमका सकेंगे खिलाड़ी

Sun, 26 Feb 2023 03:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर

सार

हलमुल्ला अनंतनाग की बल्ला बनाने वाली कंपनी जीआर8 स्पोर्ट्स ने कश्मीर की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड और लीग के साथ समझौता किया है।
विज्ञापन
-
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के होनहार खिलाड़ी अब अपनी बैटिंग, बॉलिंग या विकेट कीपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर बड़े प्लेटफार्म पर खेलने का अवसर पा सकेंगे। इसके लिए अनंतनाग जिले की एक बल्ला बनाने वाली कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए कश्मीर के क्रिकेटरों को एक मंच प्रदान करने की पहल की है। इसके लिए कई अंतरराष्ट्रीय बोर्डों के साथ एमओयू साइन किया गया है।

विज्ञापन


हलमुल्ला अनंतनाग की बल्ला बनाने वाली कंपनी जीआर8 स्पोर्ट्स ने कश्मीर की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड और लीग के साथ समझौता किया है। कंपनी के संचालक फवजुल कबीर के अनुसार, कश्मीर में खिलाड़ी बहुत प्रतिभाशाली हैं, लेकिन उनके पास मेगा स्टेज तक पहुंचने के लिए मंच की कमी है। उन्होंने कहा, हमने अब ऐसे खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करने की पहल की है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने और अपने हुनर को प्रदर्शित कर सकें।

36 साल से कम उम्र का कोई भी क्रिकेटर अपने सिग्नेचर शॉट्स का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जीआर8 स्पोर्ट्स को टैग करते हुए अपलोड कर सकता है। कबीर के अनुसार बल्लेबाजी, गेंदबाजी या विकेट कीपिंग के हर वीडियो का विशेषज्ञों और प्रबंधन कंपनियों द्वारा विश्लेषण कर खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। हर साल शॉर्ट लिस्ट खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड और लीग फ्रेंचाइजी की चयन समिति के सदस्यों के सामने ट्रायल से गुजरना होगा, जो उन्हें अलग-अलग लीग के लिए चुनेंगे।
विज्ञापन


हर साल करीब 100 बल्लेबाजों, 100 गेंदबाजों और करीब 50 विकेट कीपरों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने 10 देशों के साथ समझौता किया है। यदि खिलाड़ी प्रतिभा दिखाने में सक्षम होंगे तो उन्हें कैरेबियन लीग, बीपीएल जैसी अंतरराष्ट्रीय लीगों तक पहुंचने का मौका मिलेगा।

इसी साल मार्च से शुरू होगा कार्यक्रम

कबीर ने कहा कि मोबिका, जोकि हमारी टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा विश्लेषण कर उसके आधार पर स्क्रीनिंग कर खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। कबीर ने कहा कि कंपनी ने एक मासिक शो शुरू करने का फैसला किया है, जो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव होगा, जहां खिलाड़ियों के सवालों का जवाब दिया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी इन खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। यह कार्यक्रम मार्च 2023 से शुरू किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी फेसबुक (@gr}sports.biz), ट्विटर (@gr}sports_ltd), वेबसाइट (https://gr}sports.org) पर टैग कर सकते हैं। ऐसा कोई खिलाड़ी जो बीसीसीआई टूर्नामेंट खेलता है और उसका चयन होता है तो उसको आगे खेलने के लिए बीसीसीआई की एनओसी लानी होगी। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें