फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मांग पूरी होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन, डीसी मैडम यहां आ कर सुनें समस्या

Tue, 09 May 2023 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिश्नाह। क्षेत्र के गांव कादरे चक में खोली गई शराब की दुकान को लेकर स्थानीय महिलाओं का प्रदर्शन सोमवार को लगातार सातवें दिन भी जारी रहा है। इस दौरान तहसीलदार भवानी अत्री और एसडीपीओ आरएसपूरा निखिल गोगना ने मौके पर पहुंच कर महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। साथ ही डीसी से मौके पर आ कर समस्या को सुनने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सोमवार को तहसीलदार और एसडीपीओ ने महिलाओं को समझाते हुए कहा कि प्रदर्शन किसी मसले का हल नहीं है। किसी की निजी संपत्ति के आगे जबरन बैठकर प्रदर्शन करना उचित नहीं है। वह अपनी मांग को डीसी के समक्ष रख सकती हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। तहसीलदार के माध्यम से डीसी को ज्ञापन प्रेषित किया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि डीसी मैडम को उनसे मिलने के लिए खुद प्रदर्शन स्थल पर आना चाहिए। सरपंच अनिल शर्मा ने कहा कि पंचायत के ज्यादातर लोग मजदूर और किसान हैं, जो बड़ी मुश्किल से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। गांव में शराब की दुकान खुलने से उनको बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। क्षेत्र में पहले से ही चिट्टे सहित अन्य नशों की वजह से युवा बर्बाद हो रहे हैं। लिहाजा ग्रामीणों की फरियाद सुनी जाए और पंचायत में शराब की दुकान न खोली जाए। उन्होंने कहा कि शराब की दुकान बंद होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें