फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आंधी के कारण बिश्नाह में नौ घंटे बाद आई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। आंधी के कारण फिर बिजली ढांचे को नुकसान हुआ। बिश्नाह में नौ घंटे बाद बिजली बहाल हो पाई। यहां तड़के चार बजे बिजली बाधित हो गई थी। सोमवार तड़के आंधी के कारण सात के करीब खंभे ढह गए। इसके अलावा आरएस पुरा और आसपास इलाकों में भी तीन खंभे गिरे। शहरभर में पेड़ों की टहनियां टूट गईं, जिससे तारों को अलग से नुकसान हुआ। नरवाल, सुजवां, बठिंडी में तीन घंटे के बाद सुबह आठ बजे बिजली बहाल हुई। इसी तरह गांधी नगर और आसपास इलाकों में पांच घंटे के बाद सुबह दस बजे बिजली आई।
विज्ञापन

बस स्टैंड, रेशमघर कॉलोनी, बख्सी नगर और पुराने शहर में तड़के चार से सुबह आठ बजे तक समस्या रही। बिजली कारपोरेशन के अनुसार आंधी के कारण पेड़ गिरे तो कहीं पर टहनियां गिर गई। इससे तार और खंभे क्षतिग्रस्त हुए। बाद में समस्या का निदान किया गया और आपूर्ति बहाल की। बिजली जाने से लोगों को काफी परेशानी पेश आई।
विज्ञापन

आंधी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। कहीं पर पेड़े गिरे तो किसी जगह खंभे गिर गए। इस कारण आपूर्ति बहाल करने में काफी समय लगा।
- राजेश शर्मा, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें