फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों में SRO-123 लागू करने की मांग

Sun, 31 Aug 2014 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर के निजी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए शहरवासियों का आंदोलन दिन ब दिन आगे बढ़ता जा रहा है। निजी स्कूलों में एसआरओ-123 को लागू करने की मांग पर शहरवासियों ने एकजुट होकर शहर के ओमाड़ा मोड़ इलाके में शिक्षा विभाग और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बाजू पर काले पट्टे भी बांध रखे थे।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे शहरवासियों ने एजाज सुंबरिया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस मौके पर भूपिंद्र सिंह, जगदेव, गगन शर्मा, सन्नी कोतवाल, शाम कुमार, इम्तियाज चंदेल व अन्य ने बताया कि एसआरओ-123 के लागू नहीं होने से निजी स्कूलों की मनमानी बढ़ती जा रही है। नियम के अनुसार विद्यार्थियों से एक बार एडमिशन फीस ली जानी चाहिए, लेकिन यहां हर वर्ष एडमिशन फीस ली जाती है।

जबकि स्कूलों में सुविधाएं नाम मात्र की हैं। मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए हर साल एडमिशन करवाना मुश्किल हो जाता है। लोग एसआरओ-123 को लेकर जागरूक नहीं है। इसी को लेकर जागरूकता अभियान छेड़ने के साथ शिक्षा विभाग व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन


लोगों को अपने साथ जोड़कर बताया जा रहा है कि अगर राज्य सरकार पूरी तरह से एसआरओ 123 को लागू करती है तो आम आदमी के लिए बड़ी राहत होगी। एजाज सुंबरिया ने बताया कि राइट टू एजूकेशन एक्ट को भी अभी तक राज्य सरकार ने लागू नहीं किया है।

इसके लागू न होने के कारण गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा से महरूम हैं। जब तक राज्य सरकार व शिक्षा विभाग इसको लेकर काम नहीं शुरू करते, उनका आंदोलन इसी तरह से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें