फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। लंबित मांगें पूर्ण नहीं होने पर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों में सरकार और विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। वीरवार को कर्मचारियों की हड़ताल 107वें दिन में प्रवेश कर गई है। कर्मियों ने कहा कि मांगें पूर्ण होने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने विभाग और सरकार के खिलाफ धरना देकर आवाज को बुलंद किया है।
विज्ञापन

संगठन नेता रंजीत सिंह और राकेश कुमार ने कहा कि विभाग के प्रदेश शासन कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रहा है। इस कारण मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ा है। अस्थायी कर्मियों की हालत खराब हो गई है। 98 दिनों से बिना वेतन के परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है। विभाग के अधिकारी अपने करीबियों को एक माह का वेतन दे रहे हैं, जबकि अन्यों की अनदेखी की जा रही है। इस कारण उनमें रोष है। कर्मचारियों ने सरकार से यूटी की तर्ज पर वेतन जारी करने, बकाया वेतन देने सहित समय अवधि पूर्ण कर चुके कर्मियों को स्थायी करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें