सांबा। मवेशी तस्करी के खिलाफ सांबा पुलिस का अभियान जारी है। वीरवार को पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 13 मवेशियों को मुक्त करवाया है। आरोपी की पहचान चालक अल्ताफ निवासी गंगोह रोड गुजरां, नुकियाड (सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सांबा पुलिस ने नड में नाका लगाया था। इस दौरान ट्रक (जेके02सीजे/7765) को रोका और तलाशी लेने पर 13 मवेशी मिले। दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस ने मवेशियों को मुक्त करवाते हुए ट्रक चालक को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, ट्रक को जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।