फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी चक्का जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सरोर टोल प्लॉजा के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी जम्मू-कठुआ हाईवे पर चलने वाली बसों का चक्का जाम रहा। इस कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिनभर लोग दरबदर होते रहे और उन्हें आवागमन के लिए निजी वाहनों से लिफ्ट मांगते देखा गया।
विज्ञापन

सनद रहे की सरोर में टोल प्लाजा शुरू हो गया है, जिस कारण ट्रांसपोर्टरों को काफी नुकसान हो रहा है। वहीं, जाम लगने से लोग परेशान हैं। इसे लेकर जम्मू-कठुआ यात्री सुपर फास्ट बस यूनियन एवं मेटाडोर यूनियन के सदस्यों ने चक्का जाम का आह्वान किया था। इसका मंगलवार को दूसरा दिन था। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। राज्य परिवहन की बसें ही मार्ग पर देखी गईं। गौरतलब रहे कि करवाचौथ व्रत का समय है, जिस कारण काफी संख्या में महिलाएं और युवतियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। बसें नहीं चलने से उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें