शव को हाईवे पर रख कर जताया रोष, हत्या का लगाया आरोप
मामले की जांच करवाने की उठाई मांगसंवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के दूसरे चरण के कारखानों में लगाए गए कंडे पर संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने पर परिजन भड़क गए और शव को हाईवे पर रख कर प्रर्दशन किया। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर शांत हुए। इस दौरान उन्होंने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच करवाने की मांग उठाई है।
जिले के रैपर कैंप निवासी तलविन्द्र सिंह का बेटा अमित चौधरी (19) रात्रि ड्यूटी पर गया था। सुबह संदिग्ध हालत में कंडे से उस का शव बरामद हुआ। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। इसी बीच परिजनों ने शव को हाईवे पर रख कर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग उठाई। बाद में पुलिस थाना प्रभारी राजेश्वर सिंह ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाया और जांच का आश्वासन दिया। गौरतलब रहे कि अमित का बडा भी कंडे पर काम करता है। प्रबंधकों की ओर से उसे किसी अन्य शहर में किसी काम के लिए भेजा गया था। उसके स्थान पर अमित काम कर रहा था।