फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला बंद होने पर बिफरे कोटली शाह दौला के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पंचायत कोटली शाह दौला के गांव रेलवे पटरी बग्गा मढ़ के ग्रामीणों ने वीरवार को आरएस पुरा-जम्मू मुख्य मार्ग बंद कर रोष जताया। आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने नाले को बंद कर दिया है, जिसके कारण उनके घरों में गंदा पानी जा रहा है। प्रदर्शन में शामिल ज्योति शर्मा, सुरेंद्र शर्मा व अन्य ने बताया कि इस समस्या से वे दो साल से परेशान हैं। गंदे पानी से उठने वाली बदबू से जीना दूभर हो गया है। लोगों ने प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों खिलाफ नारेबाजी कर जल्द नाले को खोलने की मांग की। प्रदर्शन के कारण यातायात जाम होने की सूचना पर तहसीलदार शुबू अहमद शाद और थाना प्रभारी पवन डोगरा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को नाले को खोलने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने धरना हटाया। इसके बाद तहसीलदार ने मौके पर ही बंद नाले को खुलवाया और लोगों को आश्वस्त किया कि पानी की निकासी को किसी सूरत में भी रुकने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें