फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। आल जेएंडके पीडीएल, टीडीएल वर्कर्स यूनियन ने नियमितीकरण की मांग के सर्मथन में प्रेस क्लब में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अध्यक्ष अखिल शर्मा और उपाध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि 2021 में प्रदर्शन के दौरान नियमितीकरण पर प्रक्रिया आरंभ हुई। 2019 और 2020 में हुई डीपीसी के तहत 200-200 कर्मचारियों को नियमित किया गया। कुल 12 हजार कर्मचारियों को नियमित किया जाना है। कर्मचारियों के रिकार्ड को उच्च अधिकारियों तक नहीं भेजा जा रहा है। न ही रिकार्ड को तैयार किया जा रहा है। इस कारण लाभ मिलने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर साल 200 कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा तो ऐसे कर्मचारी जिनकी आयु पूरी होने वाली है, वे बिना लाभ के ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे। अधिशासी अभियंता से लेकर उच्च अधिकारी कार्रवाई को पूरा करें और एक साथ सब कर्मचारियों को लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें