फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सर्वे के विराधे में चौथे दिन भी धरना-प्रदर्शन, बंद रहा रनसू बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। केबल कार प्रोजेक्ट कोटला गांव की बजाए रनसू बस अड्डे से शुरू करने की सूचना के बाद से ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन जारी है। सोमवार को लगातार चौथे दिन विरोध जताया गया ओर रनसू बाजार बंद रहा। इस दौरान केबल कार प्रोजेक्ट को कोटला से शिवखोड़ी के बीच में ही बनाने की मांग उठाई गई। भाजपा नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समर्थन दिया है। उधर, ग्रामीणों को मनाने के लिए एसीआर मौके पर पहुंचे थे, लेकिन कोई हल नहीं निकला है। मंगलवार को डिवकॉम के आने की सूचना है।
विज्ञापन

सोमवार को पौनी ए के डीडीसी सदस्य केवल कृष्ण शर्मा, सरपंच विजय कुमार, भाजयुमो के जिला प्रधान प्रभात सिंह, मंडल प्रधान अजय सेठ, किसान मोर्चा के जिला प्रधान चैन सिंह, कटड़ा के मंडल प्रधान अरुण, वरिष्ठ नेता कांवला सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रमन सिंह, सतपाल सिंह, पूर्व सरपंच भरत सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि केबल कार प्रोजेक्ट को ग्रामीणों की मांग अनुसार शुरू किया जाएगा। नए सर्वे को मंजूर नहीं किया जाएग। संघर्ष में ग्रामीणों का पूरा समर्थन किया जाएगा। सोमवार को बारिश के बीच नगर में रोष रैली निकाल कर मांग को बुलंद किया गया।
पूर्ण बंद के चलते श्रद्धालुओं को हुई परेशानी
केबल कार प्रोजेक्ट का स्थान बदलने की सूचना के बाद श्री शिवखोड़ी धाम के अधार शिविर रनसू में धरने-प्रदर्शन व पूर्ण बंद जारी है। इस कारण भोले के दर्शन के लिए आ रहे भक्तों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। यात्रियों को बस अड्डे से रनसू स्थित शिवम द्वार तक व उसके बाद शिव गुफा तक का पैदल सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें