जम्मू/रामबन। जम्मू से श्रीनगर जा रही मिनी बस पर रामबन के पंथ्याल में पत्थर गिरने से दो लोग घायल हुए हैं। यह हादसा शाम पांच बजे के करीब हुआ है। घायलों की पहचान चालक अर्जुन शर्मा निवासी भटयारी, बिश्नाह (जम्मू) और कोलकाता के पश्चिम बंगाल निवासी आनंदिया कुमार दास के रूप में हुई है। घायलों को पीएचसी रामसू लाया गया। वहां पर पश्चिम बंगाल निवासी आनंदिया कुमार दास की हालत गंभीर होने पर उपजिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।