फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाल प्रोजेक्ट के अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। एनएचपीसी सलाल प्रोजेक्ट के मुख्य महाप्रबंधक एन राम ने अनुबंधित कर्मचारियों को उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दे दिया। इसके बाद मंगलवार को ही कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन

सलाल प्रोजेक्ट में निजी ठेकेदारों के लगाए अनुबंधित कर्मचारियों ने सोमवार को डैमटाप पर हड़ताल शुरू की। मंगलवार को दूसरे दिन सुबह से ही कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों का करना था कि अगर उनकी समस्याएं हल नहीं र्हुइं तो वे सड़क बंद कर देंगे। इस मौके पर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया गया।
दोपहर को सलाल के मुख्य महाप्रबंधक एन राम ने मौके पर पहुंचकर सभी कर्मचारियों के साथ बैठक की, और उनकी मांगों को सुना। मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि काम से निकाले गए सभी 10 कर्मचारियों को वापस रखा जाएगा। जिसके लिए ठेकेदार को आदेश दिए हैं। साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए भी व्यापक प्रबंध करने को कहा है। वेतन विसंगतियों को भी दूर किया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद सभी कर्मचारी दोपहर करीब तीन बजे काम पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें