फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में पानी नहीं आने पर चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी/पौनी। डिग्री कॉलेज में पीने की पानी की दो साल से आपूर्ति नहीं होने पर वीरवार को छात्रों गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने रोष रैली निकालते हुए भांवला-जम्मू व रनसू-शिवखोड़ी मुख्य मार्ग को बंद कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाया।
विज्ञापन

वीरवार को डिग्री कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक बैठक का आयोजन वीरवार को हुआ, जिसमें छात्रों की समस्याओं पर चर्चा की गई। मौके पर कहा गया कि कॉलेज की इमारत के निर्माण कार्य चलते हुए सभी कक्षाएं पर्यटन विभाग की इमारत में चलाई जा रही हैं। दो साल पीने के पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विद्यार्थी घर से पानी लाने या बाजार से खरीद कर गुजारा करने को मजबूर हैं। बैठक के बाद सभी छात्रों ने कॉलेज से दोमेल तक रोष रैली निकाली। इस दौरान कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। वहीं, मुख्य दोमेल चौक को बंद कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार कृष्ण चंद, एसएचओ राजेश गौतम ने आक्रोशित छात्रों से बातचीत की। वहीं, कालेज में टैंकर के जरिये पानी की आपूर्ति करवाने का आश्वासन दिया। इसके छात्रों का गुस्सा शांत हुआ। छात्रों ने कॉलेज में फर्स्ट एड की सुविधा भी उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें