फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर सुरंडीवासी भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। दस दिन से ज्यादा समय से जारी बिजली की अघोषित कटौती से परेशान ब्लॉक अरनास के सुरंडीवासियों के सब्र का बांध रविवार टूट गया। उन्होंने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन रोष जताया। लोगों ने बताया कि आए दिन हो रही बिजली की अघोषित कटौती से जीना मुहाल हो गया है। रविवार को ग्रामीणों ने अरनास-सुरंडी मार्ग को बंद कर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। इस कारण चालकों और यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को दूर करने के लिए विभाग कदम नहीं उठा रहा है। बार-बार अवगत करवाने के बावजूद सुध नहीं ली जा रही है, जोकि चिंताजनक है। इस कारण प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द समस्या का निदान नहीं हुआ तो अरनास-रियासी मुख्य मार्ग को बंद करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें