रियासी। चिनाब में रविवार दोपहर को अचानक बढ़े पानी के बहाव में एक एक डंपर फंस गया। बाद में पानी का जलस्तर कम होने के बाद ही डंपर बाहर निकल पाया। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को एक डंपर दरिया किनारे निर्माण सामग्री लेने गया था। मगर अचानक जलस्तर बढ़ने से डंपर बहाव में फंस गया। चालक उस समय वाहन में मौजूद नहीं था। थोडी ही देर में डंपर आधे से ज्यादा पानी में डूब गया। बाद में मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने पानी कम होने के बाद डंपर को बाहर निकाला। सनद रहे कि दरिया चिनाब में अवैध खनन बदस्तूर जारी है। वहीं, पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।