फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए अस्थायी कर्मियों ने निकाली रोष रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने बुधवार को रोष रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेेबाजी की। वार्ड 12 स्थित विभाग के कार्यालय परिसर में बुधवार सुबह अस्थायी कर्मचारी एकत्र हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जायज मांगों की तरफ सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। वह लोग कई दिनों से कामछोड़ हड़ताल पर हैं और कई बार ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। मगर मांगों को पूरा करने की बजाये प्रशासन और विभाग परेशान कर रहा है। इसके बाद मिनी सचिवालय तक रोष रैली निकाली गई। यहां पर कर्मचारियों ने कहा कि अगर जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह परिवार सहित सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें