जम्मू-कश्मीर में सेब की खेती करने वालों के लिए अच्छी खबर है। बुधवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राज बाग स्थित हॉर्टीकल्चर कॉम्प्लेक्स में सेब के लिए बाजार हस्तक्षेप योजना (एमआईएस) लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बागवानी (हॉर्टीकल्चर) जम्मू-कश्मीर के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में से एक है। इस क्षेत्र की संपूर्ण विकास क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।