फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी कर्मियों ने नारेबाजी कर सरकार को कोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर बुधवार से सभी विभागों के अस्थायी कर्मी आल जम्मू-कश्मीर कैजुअल लेबर यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले कामछोड़ हड़ताल पर चले गए हैं। बुधवार को सभी विभागों के कर्मी जलशक्ति विभाग के कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

फ्रंट के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही मांगों के संबंध में चेतावनी दी थी, जिसके बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया है। बिना वेतन के त्योहारों को मनाना मुश्किल हो गया है। परिवारों का गुजारा नहीं हो पा रहा है। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कोरोना योद्घा की तरह काम किया लेकिन उन को कुछ नहीं मिला उन की माली हालात खराब हो गई है जिस में जल्द ही सुधार नहीं लाया गया तो वह लोग परिवार सहित भूखे मरने की कगार पर आ जाएंगे। कर्मचारियों ने तीन दिन तक हड़ताल की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें