रियासी। म्यूनिसिपल कमेटी में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को आखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले नारेबाजी कर मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। बुधवार को सभी सफाई कर्मचारी म्यूनिसपल कमेटी कार्यालय परिसर में प्रधान पिंका संधू की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से पहले मांगों को सरकार के समक्ष रखा था। उस समय उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन मिला था, मगर आजतक कोई ध्यान नहीं दिया गया। कोरोना महामारी के दौरान कर्मी अपने परिवार की की जान की परवाह किए बिना काम कर रहे हैं लेकिन उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। आक्रोशित कर्मियों ने कहा कि आगामी चार दिन तक सिर्फ सुबह ही सफाई करेंगे व शाम की सफाई चार दिन तक नहीं की जाएगी। इसी बीच मांगें पूरी नहीं हुई तो वह काम बंद कर देंगे। इस मौके पर अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करने सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई गई।