फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल की लगतार बढ़ रही कीमत पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से बस अडडे पर प्रदर्शन किया गया। जिला कार्यवाहक प्रधान अमित शर्मा के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में केंद्र सरकर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लोगों की समस्याओं के प्रति जरा भी ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते लोगों पहले ही आर्थिक स्थिति खराब है। इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती जा रहीं हैं। सरकार कीमतों को रोक पाने में असमर्थ है। आने वाले दिनों में कीमतों में और ज्यादा उछाल आ सकता है जिस के साथ ही लोगो की परेशानी बढ़ जाएगी। प्रदर्शन में बिशन मगोत्रा, रतन सिंह, नितिन मुकेश, राजेश पनडोतरा, पुरूषोत्तम बनसोतरा, पार्षद वीरेंद्र बाली, रतन लाल भगत आदि मौजूद रहे। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें