जम्मू। ऑटो स्टैंड वालों ने वेयरहाउस में डंपिंग साइट का विरोध शुरू कर दिया है। ऑटो चालकों का कहना है कि यहां डंपिंग साइट होने से कचरा फेंका जा रहा है। डंपिंग साइट के पास ऑटो लगाना मुश्किल हो रहा है। दुर्गंध से खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है।
हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र जमवाल ने समस्या के निदान का आश्वासन दिया तो ऑटो चालक शांत हुए। नरेंद्र जमवाल ने कहा कि डंपिंग साइट को दूसरी जगह मिलने के बाद बदल दिया जाएगा। डंपिंग साइट रिहायशी इलाकों से दूर ही बनाई जाएगी, ताकि इससे लोगों को परेशानी न हो। अन्य रिहायशी इलाकों से भी डंपिंग साइट को हटाया जाएगा।