ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव खुंनडा के लोगों ने शुक्रवार की शाम छह बजे के करीब बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जम्मू-पलांवाला मुख्य रोड को बंद कर दिया। सड़क के बीच टायर जला जलाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
लोगों का कहना था कि गांव की आबादी ज्यादा है और उसकी तुलना में ट्रांसफार्मर की क्षमता कम है। बिजली विभाग को चाहिए कि यहां पर 100 केवी के बजाय 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाए। लोगों ने रोड को जाम कर दिया और खौड़ पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों को शांत किया और यातायात को बहाल करवाया।