फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिशनाह में जेडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मास्टर प्लान रिव्यू की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। जेडीए की ओर से बीते सोमवार रिंग रोड के किनारे दुकानें और मकान तोड़ने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तारा चौक पर प्रदर्शन किया। पार्टी नेता नीरज कुंदन के नेतृत्व में जेडीए का पुतला फूंका। कुंदन ने कहा कि रिंग रोड से सटे गांवों को 2016-32 मास्टर प्लान के तहत ग्रीन जोन में डालकर किसानों व गरीबों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है। आरोप लगाया कि पिछले कई सालों से मास्टर प्लान को रिव्यू करने का महज खोखला आश्वासन दिया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द मास्टर प्लान का रिव्यू कर रिंग रोड के आसपास बसे ग्रामीणों को राहत नहीं दी तो आंदोलन तेज करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें