आरएस पुरा। महाशा सुधार सभा में जात-पात को लेकर उठाए गए सवालों पर रोष है। सभा के अध्यक्ष कर्नल (रि.) सोमनाथ डोगरा व कार्यकारी प्रधान विशन दास की अध्यक्षता में लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह के संवेदनशील मुद्दों को उठाकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभा ने मीरां साहिब पुलिस थाने में पोस्ट वायरल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस माैके पर सुरेंद्र लाल, सांझी राम, नरेश कुमार, जसबीर कुमार, चमन लाल, मोहन लाल, प्रेम लाल, ओंकार चंद, महिला विंग की प्रधान रंजना कुमारी सहित सभा के अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। संवाद