-मिलावटी ईंधन की शिकायतों पर उपभोक्ता मामले विभाग ने किया है सील
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। गांव चक्क मलाल में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद का पेट्रोल पंप उपभोक्ता मामले विभाग ने एक सप्ताह पहले सील कर दिया था। इसे अभी तक बहाल नहीं किया गया है। विभाग को पेट्रोल पंप को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पंप पर मिलावटी ईंधन व कम मापने जैसी शिकायतें मिल रही थीं। इनके आधार पर कार्रवाई की गई है। इस पंप को सील करने के पीछे दो राजनीतिक दिग्गजों के बीच विवाद का कारण भी बताया जा रहा है। वाहन चालकों का आरोप है कि हमें पंप पर लूटा जा रहा था। कुछ लोगों का कहना है कि पंप बंद रहने से इसका असर क्षेत्र के वाहन चालकों पर पढ़ रहा है। पंप बंद रहने से क्षेत्र के लोगों को वाहनों में डीजल व पेट्रोल डलवाने के लिए ज्यौड़ियां या फिर पलांवाला जाना पड़ रहा है।