फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया में अस्पताल को अपग्रेड करने व कॉलेज के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ता स्रोत शिवसेना
विज्ञापन
अरनिया। तरेबा मोड़ पर शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अस्पताल को अपग्रेड करने और कॉलेज की मांग पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी ने की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि अरनिया के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और युवाओं को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज करेंगे। गणेश चौधरी ने कहा कि अरनिया जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में आज भी अस्पताल की सुविधाएं सीमित हैं। युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें