फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में बस और बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में गैस एजेंसी के पास सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रवि कुमार, रमेश यादव निवासी उत्तर प्रदेश और प्रताप सिंह निवासी चंबा (हिमाचल प्रदेश) बाइक पर जा रहे थे। उनकी बाइक एक बस की चपेट में आ गई जिससे तीनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को एम्स विजयपुर रेफर कर दिया गया। एक युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें