फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कोटरंका में जेके बैंक शाखा के स्टाफ के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों ने कर्मचारियों और ब्रांच हेड पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। कोटरंका में बुधवार को स्थानीय लोगों ने जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा के कर्मचारियों और ब्रांच हेड के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बैंक प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। लोगों ने बताया कि मिशन युवा योजना के तहत लोन के युवाओं के साथ बैंक ठीक व्यवहार नहीं कर रहा है। आरोप लगाया कि लोन फाइल लेकर जाने वाले युवाओं को परेशान किया जाता है और उनकी बात नहीं सुनी जा रही। बैंक के कर्मचारी बुजुर्गों के साथ भी सम्मानजनक व्यवहार नहीं करते और उन्हें बिना किसी ठोस कारण के बार-बार चक्कर लगवाए जाते हैं। बुनियादी जानकारी सही ढंग से नहीं दी जाती। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन


तहसीलदार व ब्रांच हेड ने दिया भरोसा
आगे से कभी दुर्व्यवहार नहीं होगा
करीब एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद तहसीलदार साहिल अली शाह और ब्रांच हेड कौशल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ कभी दुर्व्यवहार नहीं होगा। ब्रांच हेड ने बताया कि कुछ युवाओं को मिशन युवा के तहत मिलने वाले लोक को लेकर पूरी जानकारी नहीं इसलिए समस्या हो रही है। युवाओं को विश्वास में लेकर मसला सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें