फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वैकल्पिक मार्ग के लिए खेवरा के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- जीएमसी राजोरी जाने वाली सड़क के बीच बैठकर यातायात किया बाधित
विज्ञापन

- लोगों का आरोप - सराय के निर्माण के लिए रास्ता किया जा रहा बंद

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। शहर के खेवरा क्षेत्र में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने वैकल्पिक मार्ग की मांग पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जीएमसी राजोरी जाने वाली सड़क के बीच बैठकर नारेबाजी की। इससे जाम लगने से यातायात बाधित हो गया।
लोगों ने बताया कि मौजूदा मार्ग पर सराय का निर्माण किया जा रहा है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। उन्हें वैकल्पिक मार्ग की जरूरत है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने रोष जताते हुए बताया कि जिस रास्ते का प्रयोग कर वे लोग घरों काे जाते हैं वहां पर अब जीएमसी राजोरी में भर्ती मरीजाें के तीमारदारों को ठहरने के लिए सराय बनाई जा रही है। ऐसे में उनका रास्ता बंद हो जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं कि सराय का निर्माण हो रहा है लेकिन इसके लिए आम जनता को परेशानी में डालना सही नहीं है। उक्त रास्ते का प्रयोग कर के सैकड़ों परिवारों के लोग घरों को जाते हैं। पीजी कॉलेज राजोरी जाने वाले विद्यार्थी भी इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं। ऐसे में इतने महत्वपूर्ण मार्ग को बंद कर और कोई वैकल्पिक रास्ता न देकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नायब तहसीलदार के आश्वासन पर हटे प्रदर्शनकारी
करीब एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद माैके पर पहुंचे नायब तहसीलदार शाम लाल ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि भूमि की पैमाइश कर उनको रास्ता देने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। इसमें बाद लोगोें ने प्रदर्शन खत्म किया। नायब तहसीलदार ने बताया कि उन्होंने सराय निर्माण कर रहे ठेकेदार और संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल वैकल्पिक रास्ता निकालें ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें