फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लावारिस मवेशी उजाड़ रहे फसलें गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो ज्यौडियां सेगांव ढांगर के क्षेत्र में खेतों में घूमते अवारा पशु
विज्ञापन
ढांगर में प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, समस्या हल करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज ऐजेंसी
ज्यौड़ियां। कलीठ पंचायत के गांव ढांगर के किसानों ने रविवार को ढांगर चौक पर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि लावारिस पशु खेतों और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रशासन से लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा रहा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान बलवान सिंह ने बताया कि लावारिस पशुओं ने खेतों में सरसों व गेहूं की फसल उजाड़ दी है। बताया कि कंडी क्षेत्र के किसान पहले ही सूखे का सामना करना रहे हैं जो थोड़ी बहुत सरसों व गेंहू की फसल बीजी है उसे भी मवेशी बर्बाद कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी रंजीत सिंह, शाम सिंह, गार सिंह सहित अन्य कई किसानों ने सरकार से मांग की कि लावारिस पशुओं से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें