पुंछ। श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में सीट आंवटन के खिलाफ जारी आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को पुंछ में श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति प्रदर्शन करेगी। समिति के सदस्यों ने मंगलवार शाम श्री गीता भवन मंदिर प्रांगण में प्रेसवार्ता की। पंडित गोपाल कृष्ण, जुगल किशोर, रविंद्र कुमार, चंद्र मोहन शर्मा, क्षेत्रपाल शर्मा आदि ने बताया कि उम्मीद थी कि हमारी मांग को बिना प्रदर्शन के पूरा कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बुधवार को नगर स्थित बस अड्डे पर श्राइन बोर्ड और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद