फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीओके के लोगों के समर्थन में जेन-जी ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लोगों के समर्थन में बुधवार को प्रेस क्लब जम्मू के बाहर जेन-जी के बैनर तले युवाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मानवाधिकारों की रक्षा, न्याय और शांति की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


युवाओं ने कहा कि हर व्यक्ति को सम्मान, स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों के साथ जीवन जीने का अधिकार है। पीओके के लोगों को भी गरिमापूर्ण जीवन, सुरक्षा और उनके मूलभूत अधिकार मिलने चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं का उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और अहिंसा का संदेश देना है। प्रदर्शनकारियों ने मानवाधिकार कोई एहसान नहीं, यह हमारा अधिकार है तथा एक आवाज, एक मानवता, एक भविष्य जैसे संदेशों के साथ मानवता और न्याय के पक्ष में अपनी एकजुटता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें