जम्मू। जम्मू-कश्मीर खिदमत सेंटर एसोसिएशन ने शुक्रवार को जम्मू में प्रदर्शन किया। ऑपरेटरों ने अपनी आजीविका के संकट और 16 वर्षों की सेवा के बाद स्थायी निपटान नीति की तत्काल लागू करने की मांग की। कहा कि बैंकिंग सेवाएं बंद होने से खिदमत सेंटरों का संचालन ठप है। इससे 1109 ऑपरेटर आर्थिक संकट में हैं। जम्मू-कश्मीर बैंक पर सेवा केंद्रों के भविष्य को सुरक्षित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। एसोसिएशन ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की है। संवाद