फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महाराजा हरि सिंह के खिलाफ टिप्पणी पर बिफरे युवा राजपूत सभा के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक कार्यकर्ता की ओर से महाराजा हरि सिंह के खिलाफ की गई टिप्पणियों के विरोध में युवा राजपूत सभा ने बुधवार को हरि निवास के पास प्रदर्शन किया। सभा के प्रधान मनदीप सिंह चिब ने कहा कि महाराजा हरि सिंह के जम्मू-कश्मीर और देश के इतिहास में दिए गए अमूल्य योगदान को कमतर आंकने की कोशिश की जा रही है। संगठन ने हाल में हुए एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेताओं की ओर से महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित न करने पर भी निराशा व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों ने रियासी जिले की ओर मार्च करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उन्हें जम्मू में हरि निवास के पास रोक लिया। उन्होंने उमर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने बाद में उपमुख्यमंत्री के आवास की ओर मार्च किया और वहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन। युवा राजपूत सभा ने टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो जम्मू-कश्मीर में आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें