फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसी कमरों में सो रहे अधिकारी, किसानों की फसल बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
- 16 घंटे बिजली कटौती पर किसानों ने एमडी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सीमावर्ती इलाकों के किसानों ने 16 घंटे की बिजली कटौती के विरोध में सोमवार को जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जेपीडीसीएल) के एमडी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारी एसी कमरों में सो रहे हैं जबकि किसान धान की फसल को बर्बाद होते देख रहे हैं। किसानों ने जम्मू यूनिवर्सिटी से लेकर एमडी ऑफिस तक रैली भी निकाली।
विज्ञापन

उन्होंने धान की फसल बचाने के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व डीडीसी सदस्य सुचेतगढ़ तरनजीत सिंह टोनी ने किया। उन्होंने एमडी और वरिष्ठ अधिकारियों पर आरोप लगाया कि बॉर्डर के गांवों में हालात बिगड़ने और बार-बार गुहार लगाने के बावजूद किसानों की परेशानियों के प्रति उदासीन हैं। प्रदर्शन में सरबजीत सिंह, बलबीर सिंह, तरन पाल, शमशेर पुरी, जोगिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, रेनू कुमारी, करनैल सिंह, सिकंदर चंद, तरसेम चंद आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें