एमबीबीएस सीटों पर हिंदू समाज के छात्रों को प्रतिनिधित्व कम मिलने के खिलापाऊ तवी नदी पर महाराज
जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की सीटों पर उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए युवा राजपूत सभा ने तवी पुल स्थित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास वीरवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया भेदभाव पूर्ण थी। इसकी जांच की जानी चाहिए। सभा के अध्यक्ष संजीव सिंह रिंकू व मंदीप सिंह चिब ने कहा कि एमबीबीएस चयन सूची में हिंदू विरोधी और पक्षपातपूर्ण रवैये के लिए विश्वविद्यालय के अधिकारी जिम्मेदार हैं। हिंदू उम्मीदवार के तौर पर छात्रों को सही प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। चेतावनी दी कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसमें सुधार नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सभा के पदाधिकारियों ने एसडीपीओ गांधीनगर सुनील जसरोटिया पर आरोप लगाया कि वह भेदभावपूर्ण कार्रवाई कर रहे हैं। ब्यूरो