जम्मू। 10वीं जिला स्तरीय रोलबॉल चैंपियनशिप में वीरवार को जम्मू के विभिन्न स्कूलों के बीच मैच खेले गए। अंडर-11 वर्ग के फाइनल में जीडी गोयनका स्कूल बनाम ब्रिटिश इंटरनेशनल स्कूल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें गाेयनका स्कूल की टीम विजेता रही। अंडर-14 वर्ग के फाइनल में डीपीएस नागबनी ने जीडी गोयनका स्कूल की टीम को हराकर ट्राॅफी जीती। ब्यूरो