फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पूर्ण राज्य दर्जा बहाली की गूंज के बीच पुलिस पर लगे सख्ती के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-जम्मू में कंटीले तार लगाकर रोके नेकां कार्यकर्ता, रियासी, शोपियां व कपवाड़ा में नजरबंद
विज्ञापन

- नेशनल कॉन्फ्रेंस ने प्रदेश भर में जताया विरोध, पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पूर्ण राज्य की बहाली पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने बुधवार को प्रदेश भर में प्रदर्शन किए। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए आवाज बुलंद की। नेकां ने पांच अगस्त को काला दिवस के रूप में मनाया। इस बीच कई जगह नेकां कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तकरार भी देखने को मिली है।
जम्मू शहर में प्रदर्शन करने निकले नेकां के पदाधिकारियों को पुलिस ने कंटीले तार लगाकर बीच रास्ते में रोक दिया। पदाधिकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने सुरक्षा दीवार बनाकर आगे नहीं बढ़ने दिया। पूर्व मंत्री अजय कुमार सढोत्रा ने कहा, शांतिपूर्वक विरोध जताने चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से नेकां पदाधिकारियों को नजरबंद करने की भी खबरें आईं। सढोत्रा ने आरोप लगाया कि रियासी में पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तारिक भट और जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा को पुलिस ने सुबह आठ बजे उनके घर से उठा लिया और शाम तक रिहा नहीं किया। कश्मीर संभाग में शोपियां और कुपवाड़ा में भी प्रदर्शन से पहले पदाधिकारियों को नजरबंद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने कहा, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने आश्वासन दिया था कि परिसीमन, लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा। परिसीमन की प्रक्रिया काफी पहले पूरी हो चुकी है। चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। स्पष्ट जनादेश वाली निर्वाचित सरकार सत्ता में है, फिर भी पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें