फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तीन माह से वेतन नहीं, अस्पतालों में सफाई कर्मियों ने बंद किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) सहित जिले के अस्पतालों में जेके क्लीन कंपनी का ठेका समाप्त हो गया है। कंपनी के 125 सफाई कर्मियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से नाराज कर्मियों ने काम बंद कर जीएमसी में प्रदर्शन किया।
जीएमसी जम्मू सहित जिले के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं उस समय प्रभावित हुईं। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले तीन महीनों से उन्हें वेतन के नाम पर एक भी पाई का भुगतान नहीं किया गया है। वेतन न मिलने से परिवारों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जेके क्लीन कंपनी के पास जीएमसी जम्मू, शालामार अस्पताल, गांधीनगर अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी, महिला अस्पताल और शहर के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की सफाई व्यवस्था का ठेका था। ठेका खत्म होने के बावजूद बकाया मानदेय न मिलने से कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमसी परिसर में एकत्रित सफाई कर्मियों ने प्रबंधन और कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि वेतन का तुरंत भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें